परीक्षा मे अक्सर पूछे जाने वाले मुहावरे

 परीक्षा मे अक्सर पूछे जाने वाले मुहावरे


मुहवरा - मुहावरे का अर्थ 



नाच नचाना – तंग करना
पेट में चूहे कूदना – बहुत जोरो की भूख लगना
पट्टी पढ़ाना – बुरी राय देना
पहाड़ टूट पड़ना – घोर विपत्ति आ पड़ना
पौ बारह होना – खूब लाभ होना
पांचों उँगलियाँ घी में – पुरे लाभ में
पगड़ी रखना – इज्जत बचाना
फूलना-फलना – कुलवान या धनवान होना
बरस पड़ना – किसी पर गुस्सा निकलना
बाँसों उछलना – बहुत ख़ुशी
बाजी मारना – जीतना या आगे निकल जाना
बट्टा लगाना – कलंक लगाना
बाजार गर्म होना – काम में तेजी
बाँछे खिलना – अत्यधिक प्रसन्न होना
भाड़े का टट्टू – पैसे का गुलाम
भीगी बिल्ली बनना – दबना याडर से दुबकना
मक्खियाँ मारना – बेकार बैठे रहना
मैदान मारना – लड़ाई जीतना
मोटा असामी – मालदार
मुट्ठी गर्म करना – घूस देना
रंग जमाना – धाक जमाना
रंग लाना – प्रभाव उत्पन्न करना
रंग बदलना – परिवर्तित होना
रास्ता देखना – इंतजार करना
रोंगटे खड़े होना – चकित या भयभीत होना
लकीर का फ़कीर होना – पुरानी प्रथाओं पर ही चलना
लोहा मानना – श्रेष्ठ समझना
लेने के देने पड़ना – लाभ के बदले हानि होना
श्रीगणेश करना – शुभारम्भ करना
सफ़ेद झूठ – सरासर झूठ
सार्ड हो जाना – डरना या मरना
सांप-छछूंदर की हालत होना – दुविधा में पड़ना
सिक्का जमाना – प्रभाव जमना
सवा सोलह आने सही – पूरी तरह सही होना
हाथ मलना – पछताना
हवा हो जाना – भाग जाना
हवा का रुख देखना – समय की गति पहचान कर काम करना
हुक्का पानी बंद करना – बिरादरी से निकाल देना
हथेली पर सरसों जमाना – जल्दबाजी करना
हाथ धो बैठना – गवा देना हाथ पीले करना
हाथ पैर मारना – काफी प्रयत्न करना
हाथ के तोते उड़ना – स्तब्ध होना
हथियार डाल देना – हार मान लेना