5 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्नोत्तरी, पढ़े और तैयारी करे

 5 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्नोत्तरी, पढ़े और तैयारी करे


Q.काला घोडा फेस्टिवल फरवरी में कब से कब तक मनाया जाता है?

A. 5 फरवरी से 13 फरवरी तक

B. 5 फरवरी से 11 फरवरी तक

D. 5 फरवरी से 09 फरवरी तक

D. 5 फरवरी से 10 फरवरी तक

उत्तर: 5 फरवरी से 13 फरवरी तक - काला घोड़ा कला महोत्सव नौ दिनों तक चलने वाला वार्षिक उत्सव है, जो हमेशा फरवरी के पहले शनिवार को शुरू होता है और समापन हमेशा फरवरी के दूसरे रविवार को दक्षिण मुंबई, भारत के काला घोड़ा क्षेत्र में होता है।

Q.निम्न में से कौन एशिया के सबसे धनी व्‍यक्ति बने?

A. गौतम अडानी

B. जित अडानी

C. शिव नाडर

D. करन अडानी

उत्तर: गौतम अडानी - भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी (Gautam Adani) 90.1 बिलियन डॉलर के साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं, उन्होंने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया है

Q.बोरिस जॉनसन (PM Boris Johnson) के चार करीबी सहयोगियों ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है बोरिस जॉनसन किस देश के प्रधानमंत्री है?

A. Australia

B. United Kingdom

C. USA

D. India

उत्तर: United Kingdom - जॉनसन की नीति प्रमुख मुनीरा मिर्जा, चीफ ऑफ स्टाफ डैन रोसेनफील्ड, प्रमुख निजी सचिव मार्टिन रेनॉल्ड्स और संचार निदेशक जैक डॉयल ने एक-दूसरे के कुछ घंटों के भीतर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Q.भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल अगस्त में कौन -सा चंद्रयान लॉन्च करने वाला है?

A. चंद्रयान-3

B. चंद्रयान-1

C. चंद्रयान-2

D. चंद्रयान-6

उत्तर: चंद्रयान-3 - भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल अगस्त में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लॉन्च करने वाला है. दो साल पहले चंद्रमा मिशन (Moon Mission) के दौरान ISRO का स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह से टकरा गया था और इस तरह ये मिशन फेल हो गया था.

Q.जीव सेथु ने आईडेमिट्सु होण्डा किस रेसिंग टीम के लिए पोडियम जीता?

A. एसके79

B. एसके64

C. एसके62

D. एसके69

उत्तर: एसके69 - इंडियन नेशनल मोटरसिक्ले रेसिंग चैंपियनशिप और आई डेमित्सु हौंडा इंडिया टेलेंट कप में राजीव सेथु ने आईडेमिट्सु होण्डा एसके69 रेसिंग टीम के लिए पोडियम जीता.

Q,UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) ने 4 फरवरी को को गोरखपुर सदर विधान सभा सीट से नामांकन किया. इसके बाद उन्होंने गोरखपुर में किसका उद्घाटन भी किया?

A. मीडिया सेंटर

B. लोक सेवा केंद्र

C. नारी शक्ति सेवा केंद्र

D. भारत सेवा सेंटर

उत्तर: मीडिया सेंटर - UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) ने आज यानी शुक्रवार को गोरखपुर सदर विधान सभा सीट से नामांकन किया. इसके बाद उन्होंने गोरखपुर में एक मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया.

Q.100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड किसके नाम है। जिन्हे वर्ष 2007 में अर्जुन अवॉर्ड और 2014 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है?

A. मिथली राज

B. इसा गुहा

C. अंजुम चोपड़ा

D. नीतू डेविड

उत्तर: अंजुम चोपड़ा - 17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली पूर्व महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। अब वो कमेंटेटर के रूप में सक्रिय हैं, इनके नाम 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड है। इन्हे साल 2007 में अर्जुन अवॉर्ड और 2014 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।

Q.विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A. प्रो एम जगदीश कुमार

B. जे जगदीश कुमार

C. अशोक कुमार

D. सुमित कुमार

उत्तर: प्रो एम जगदीश कुमार - जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Q.पेमा खांडू ने 3 फरवरी को तवांग के बुद्ध पार्क में एक 104 फीट ऊंचे स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था ये किस राज्य के मुख्यमंत्री है?

A. उत्तर प्रदेश

B. अरुणाचल प्रदेश

C. गुजरात

D. चेन्नई

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश - अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को तवांग के बुद्ध पार्क में एक 104 फीट ऊंचे स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में बताया कि 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह ध्वज ऊंचाई के मामले में देश में दूसरा सबसे ऊंचा है।




अन्य महत्वपूर्ण

1. हाल ही में किस संस्थान ने 3.3 पेटाफ्लॉप्स की सुपरकंप्यूटिंग क्षमता वाले सुपर कंप्यूटर परम प्रवेग को चालू किया है?

उत्तर: IISc, बेंगलुरु



2. हाल ही में भारत के किस राज्य में बांग्लादेश-भारत सीमा पर तीसरे बॉर्डर हाट की आधारशिला रखी गई है?

उत्तर: त्रिपुरा में



3. हाल ही में RBI ने महाराष्ट्र बेस्ड किस बैंक का लाइसेंस रद्द किया है?

उत्तर: इंडिपेंडेंस कोआपरेटिव बैंक



4. हाल ही में महालेखा नियंत्रक का प्रभार किसे दिया गया है?

उत्तर: सोनाली सिंह को



5. हाल ही में किस देश ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की है?

उत्तर: भारत ने



6. पंडित भीमसेन जोशी की जयंती हाल ही में कब मनाई गयी है?

उत्तर: 4 फरवरी



7. विश्व कैंसर दिवस हर साल कितने फरवरी को दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने और कैंसर के वैश्विक प्रभाव को कम करने के लिए मनाया जाता है?

उत्तर: 4 फरवरी



8. भारत, चंद्रयान-3 मिशन को लांच कब करेगा?

उत्तर: अगस्त 2022 में



9. हाल ही में किस सरकार ने देश के पहले ग्राफीन इनोवेशन सेंटर की घोषणा की है?

उत्तर: केरल