पर्यावरण अध्ययन प्रश्नोत्तरी परीक्षा से पहले एक बार जरूर पढ़ लें

 पर्यावरण अध्ययन प्रश्नोत्तरी परीक्षा से पहले एक बार जरूर पढ़ लें


 इस आर्टिकल मे हम पर्यावरण अध्ययन (Environmental studies) के 50 सवाल-जवाब लेकर आए हैं, जो आने वाली CTET /UPTET/ SUPER TET परीक्षा में आपके काम आ सकते हैं। कुछ मिनट देकर इन्हें एक बार जरूर पढ़ लें।



1. पर्यावरण की प्रमुखता कितने घटक होते हैं?

उत्तर- 3 (भौतिक या अजैविक घटक, जैविक संघटक तथा ऊर्जा संघटक)



2. आदिमानव की भौतिक पर्यावरण की कार्यात्मकता में भूमिका किस प्रकार की थी?

उत्तर- पाता तथा दाता (Receiver and contributors)



3. कौन सा मानव पर्यावरण का विध्वंसक माना जाता है?

उत्तर- प्रौद्योगिकी मानव



4. कौन सी विधा ने मानव को सामूहिक जीवन प्रदान किया?

उत्तर- पशुपालन



5. खेती की सर्वाधिक पुरातन प्रणाली है?

उत्तर- झूम कृषि



6. विश्व तथा भारत में आज भी झूम या स्थानांतरण कृषि कहां पर प्रचलित है?

उत्तर- दक्षिण एवं दक्षिणी – पूर्वो एशिया एवं पूर्वोत्तर भारत में


 


7. मानव भूगोल के जन्मदाता की संज्ञा किसे प्रदान की गई है?

उत्तर- फैडरिक रेटजल



8. मनुष्य के लिए सर्वाधिक कार्यक्षम तापमान तथा आद्रता कितनी होती है?

उत्तर- 25 डिग्री सेल्सियस तापमान तथा 60% आद्रता



9. औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम कहां प्रारंभ हुई?

उत्तर- इंग्लैंड में



10. पर्यावरणीय समस्याओं का प्रादुर्भाव कब से प्रारंभ हुआ?

उत्तर- औद्योगिक क्रांति एवं आर्थिक निश्चयवाद से



11. अपक्षय कैसी प्रक्रिया है?

उत्तर- भूमिकीय प्रक्रिया



12. अंतरराष्ट्रीय हाइड्रोलॉजिकल दशक मनाया गया?

उत्तर- 1965- 1974



13. ओजोन स्तर के चरण का पता सर्वप्रथम किसके द्वारा लगाया गया था?

उत्तर- जोसेफ फरमैन (1985- इंग्लैंड)



14. क्लोरोफ्लोरोकार्बन के बाद ओजोन स्तर का दूसरा प्रमुख विध्वंसक कौन सा योगिक है?

 उत्तर- नाइट्रोजन ऑक्साइड

15. भूमिगत जल के दोहन के कारण संसार का कौन सा शहर सर्वाधिक प्रभावित हुआ है?

उत्तर- बुकलिन (USA)



16. मेघबीजन में किन यौगिकों का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर- ठोस कार्बन डाइऑक्साइड एवं आयोडीन के योगिक का


 


17. अपने स्थान पर शैलो तथा रिगोलिथ( आवरण प्रस्तर) के विघटन तथा वियोजन की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

उत्तर- अपक्षय

18. हिमालय के सहारे बजे तथा फैले हुए भारतीय नगरों में भूमिवाह एवं भूस्खलन का प्रमुख कारण क्या है?

 उत्तर- मनुष्य की क्रियाओं द्वारा पहाड़ी ढाल के ऊपरी भाग में समय स्थिति की दशा की विक्षुब्धता एवं ढाल विनाश।



19. दक्षिण पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका का नरक किस नदी को कहा जाता है?

 उत्तर- टेनसी नदी को



20. भारत की ” दामोदर नदी परियोजना” किस नदी परियोजना की अनुकृति है?

उत्तर- टेनसी घाटी (1940 USA)



21. विश्व की सर्वाधिक “अवसाद का परिवहन” करने वाली 2 नदियां कौन सी है?

 उत्तर- क्रमशः यलो जो चीन में है एवं गंगा नदी



22. ‘उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था का मेरुदंड’ है?

 उत्तर- गंगा नदी



23. मिश्र किसकी देन है?

उत्तर- नील नदी



24. ‘ पश्चिम बंगाल का शोक’ किस नदी को कहा जाता है?

 उत्तर- दामोदर नदी



25. किस नदी को ” बिहार का शोक” की उपमा दी गई है?

उत्तर- कोसी नदी को



26. भोपाल गैस त्रासदी कब और किसके कारण हुई थी?

उत्तर- 3 दिसंबर 1984, मिथाइल आइसोसायनाइड( मिक) गैस के रिसाव के कारण



 27. चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना कब और किस देश में हुई थी?

 उत्तर- 22 अप्रैल 1986 को यूक्रेन के चेर्नोबिल में



28. थ्रीमाइल आईलैंड दुर्घटना क्या है?

उत्तर- यह USA के परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सबसे बड़ी दुर्घटना है। जो 28 मार्च 1979 पेंसिलवेनिया में थ्री माइल परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र पर हुई थी।  



29. धारणीय या स्थाई विकास की अवधारणा के सर्वप्रथम प्रतिपादक कौन थे?

उत्तर- ब्रंटलैण्ड 1987



30. स्थायी विकास के निमित्त संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन कहां आयोजित किया गया?

उत्तर- जोहांसबर्ग, 2002



31 स्थायी विकास शब्द का पहली बार प्रयोग किसने किया था?

 उत्तर- IUCN (Intervention Union For Conservation of Nature And Natural Resources) ने अपनी ‘विश्व संरक्षण रणनीति’ की रिपोर्ट में।


 


32. द्वितीय पृथ्वी सम्मेलन की संख्या किस सम्मेलन को प्रदान की गई है?

 उत्तर- जोहांसबर्ग सम्मेलन को,2002



33. धारणीय विकास के मुख्य पांच क्षेत्र कौन-कौन से हैं?

 उत्तर- ऊर्जा, जल, स्वास्थ्य, कृषि तथा जैव विविधता

34. भारत में धारणीय विकास के दृष्टिकोण से विद्युत उत्पादन का सबसे अच्छा स्रोत कौन सा है?

 उत्तर- क्रमशः सौर, पवन एवं जल विद्युत ऊर्जा



35. धारणीय विकास किसकी उपयोग के संदर्भ में अंतर पीढ़ीगत संवेदनशीलता का विषय है?

उत्तर- प्राकृतिक संसाधन



36. भारत में गैर परंपरागत ऊर्जा स्त्रोत विभाग की स्थापना कब की गई थी?

 उत्तर- 1982 में



37. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान (NEERI) कहां पर स्थित है?

 उत्तर- नागपुर में



38. पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम (EPA)को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

 उत्तर- छाता विधान (UMBRELLA LEGISTATION)



39. भारतीय नवीनीकरण ऊर्जा विकास अधिकरण की स्थापना की गई थी?

 उत्तर- 1987 में



40. रियो+5 या पृथ्वी सम्मेलन+5 कब और कहां आयोजित हुआ था?

 उत्तर- 23 से 27 जून 1997 में मध्य न्यूयॉर्क में.



41. ‘शांत घाटी’ अवस्थित है?

उत्तर- केरल में



42. वेटलैंड दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 2 फरवरी को



43. रामसर सम्मेलन( 2 फरवरी 1971) किस संरक्षण से संबंधित था?

उत्तर- वनों से



44. भारत में किस राज्य में सबसे बड़ी अंतर्देशीय लवणीय आर्द्रभूमि है?

उत्तर- गुजरात में



45. जीवमंडल आरक्षित परिरक्षण क्षेत्र है?

उत्तर- अनुवांशिक विभिन्नता के



46. जलवायु परिवर्तन का कारण है?

उत्तर- हरित गृह प्रभाव, ओजोन परत का क्षरण एवं प्रदूषण



47. ग्रीन हाउस गैसों की संकल्पना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- जोसेफ फोरियन



48. 50 से अधिक देशों द्वारा समर्थित UN का मौसम परिवर्तन समझौता कब प्रभावी हुआ?

उत्तर- 21 मार्च 1994 को



49. कार्बन डाइऑक्साइड का सर्वाधिक उत्सर्जन करने वाला देश है?

उत्तर- चीन



50. मानव की कौन सी क्रिया जलवायु से सर्वाधिक प्रभावित होती है?

उत्तर- कृषि