जीन पियाजे के सिद्धांत’ पर 30 सम्भावित प्रश्न, अभी पढ़ें

 जीन पियाजे के सिद्धांत’ पर 30 सम्भावित प्रश्न, अभी पढ़ें


यहां हम UPTET Level 1 & Level 2 परीक्षा में “बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र” (CDP) के अंतर्गत पूछे जाने वाले “जीन पियाजे के सिद्धांत” पर आधारित कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं यदि आप 23 जनवरी को आयोजित होने जा रही UPTET परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन सवालों को एक नजर जरूर पढ़ ले।



Jean Piaget Questions and Answers for UPTET– परीक्षा से पहले जरूर पढ़े लेवें ये सवाल
 Q1. पियाजेट के अनुसार, पहले ज्ञानेन्द्रिय उप-चरण के दौरान शिशुओं का व्यवहार होता है?



Ans:- कर्मकर्त्ता



Q2. जीन पियाजे मुख्य रूप से किस के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं?



Ans:- संज्ञानात्मक विकास



Q3. वह स्तर जिसमें बच्चा किसी वस्तु एवं घटना के बारे में तार्किक रूप में सोचना शुरु करता है कहा जाता है?



Ans:- मूर्त क्रियात्मक अवस्था (7 से 11 वर्ष)



Q4. जीन पियाजे के अनुसार अधिगम के लिए क्या आवश्यक है ?



Ans:- विद्यार्थियों के द्वारा पर्यावरण की सक्रिय खोजबीन


 


Q5. जीन पियाजे के अनुसार नवीन जानकारी में संशोधन की प्रक्रिया को कहते हैं?



Ans:- समावेशन



Q6. जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास के किस अवस्था में बालक वस्तु को पहचानने की कोशिश करता है तथा जैविक क्रियाओं को अपनाता है?



Ans:- संवेदनात्मक गामक अवस्था (शैशववस्था 0 से 2 वर्ष)


 


Q7. जीन पियाजे ने किस अवस्था को खोज की अवस्था कहा है ?



Ans:- पूर्व संक्रियात्मक अवस्था (2 से 7 वर्ष तक)



Q8. जीन पियाजे के अनुसार बच्चों का चिंतन वयस्कों की अपेक्षा कैसा होता है?



Ans:- बच्चों का चिंतन वयस्कों से प्रकार मे भिन्न होता है बजाय मात्रा के



Q9. पियाजे के अनुसार विकास को प्रभावित करने में किसकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है?



Ans:- भौतिक विश्व के साथ अनुभव



Q10. पियाजे के सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करता है?



Ans:- सामाजिक अनुभव



Q11. अमूर्त वैज्ञानिक चिंतन के लिए क्षमता का विकास किस अवस्था की एक विशेषता है?



Ans:- औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था



Q12. पियाजे के सिद्धांत के अनुसार बच्चा सीखता है?



Ans:- अनुकूलन की प्रक्रिया द्वारा



Q13. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार संवेदी क्रियात्मक अवस्था होती है?



Ans:-जन्म से 2 वर्ष



Q14. पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक बाल विकास की अवस्थाएं हैं ?



Ans:- चार



Q15. जीन पियाजे एवं लेव वायगोस्की जैसे संरचनावादी अधिगम को किस रूप में देखते हैं?



Ans:- सक्रिय विनियोजन से अर्थ -निर्माण की प्रक्रिया



 


Q.16 पियाजे के अनुसार विकास की पहली अवस्था के दौरान बच्चा …… सबसे बेहतर सीखता है



Ans:- इंद्रियों के प्रयोग द्वारा



Q.17 पियाजे के अनुसार मुर्त संक्रियाओ का स्तर किस अवधि में घटित होता है



Ans:- 7 से 11 वर्ष



Q.18 किसी वस्तु के स्थायित्व की अवधारणा पियाजे के विकास के किस चरण में प्राप्त हो जाती है ?



Ans:- संवेदी गामक के संदर्भ में



Q.19 पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के चरणों के अनुसार इंद्रिय -गाम (संवेदी- प्रेरक) अवस्था किसके साथ संबंधित है



Ans:- अनुकरण स्मृति और मानसिक निरूपण



Q.20 पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत से निहितार्थ निकालते हुए ग्रेड 6 से 8 के शिक्षक को अपनी कक्षा में क्या करना चाहिए ?



Ans:- ऐसी समस्याएं प्रस्तुत करनी चाहिए जिसमें तर्क आधारित समाधान की आवश्यकता होती है



Q.21 किस अवस्था में सामाजिक खेल का विकास होता है –



Ans– मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (7 से 11 वर्ष के बीच)



Q.22 पियाजे के अनुसार 2 से 7 वर्ष के बीच एक बच्चा संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में है –



Ans– पूर्व संक्रियात्मक अवस्था



Q.23 फोन पर अपनी दादी से बात करते हुए, समर्थ अचानक चिल्लाता है, “ओह, उस खूबसूरत फूल को देखो!” जब उसकी दादी उसे फूल का वर्णन करने के लिए कहती है, तो समर्थ कहता है, “वहाँ बाहर! वहीं, दादी! ”आखिरकार वह निराश हो जाता है और फोन काट देता है. ये उदहारण है?



Ans- Ego-centrism / अहम्-केन्द्रण



Q.24 पियाजे के अनुसार, मौजूदा योजनाओं में नई जानकारी को शामिल करने को कहा जाता है?



Ans- अनुकूलन



Q.25 जीन पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास के अपने सिद्धांत को विकसित करने के लिए आंकड़े एकत्र किए?



Ans- अपने बच्चों को देखकर



Q.26 पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की द्वितीय अवस्था है ?



Ans- पूर्व संक्रिया की अवस्था



Q.27 जीन पियाजे के अनुसार प्रस्तुत संरक्षण के प्रत्यय से तात्पर्य है कि –



Ans- कुछ भौतिक गुणधर्म वहीं रहते हैं चाहे बाहरी आकृतियां बदल जाए ।



Q.28 जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत की “पूर्व संक्रियात्मक अवस्था ” का आयु समूह है ?



Ans- 2 से 7 वर्ष



Q.29 नई सूचनाओं को पूर्ववर्ती विद्यमान मानसिक संरचना व्यवस्थित करना” क्या कहलाता है?



Ans- आत्मसात करण



Q.30 उत्तर बाल्यावस्था का काल क्या है?



Ans- 6 से 12 वर्ष