Hindi notes: पर्यायवाची शब्द

Hindi notes: पर्यायवाची शब्द


पर्यायवाची शब्द

1. अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
2. अमृत- सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।
3. अग्नि- आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी।
4. अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य।
5. अर्थ- हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक।
6. असुर-यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।
7. अलंकार- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
8. अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
9. अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
10. अर्थ- धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
11. अश्व- हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव।
12. अंधकार- तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।
13. आँख- लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि।
14. आकाश- नभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श।
15. आनंद- हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास।
16. आश्रम- कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा ।
17. आम- रसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल, चूत, सहकार, च्युत (आम का पेड़), सहुकार।
18. आंसू- नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।
19. आत्मा- जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण।
20. अंग- अंश, अवयव, हिस्सा, भाग।
21. अभिमान- अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान।
22. अरण्य- जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
23. अनी- कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी।
24. आँगन- अँगना, अजिरा, प्राङ्गण।
25. अनादर- अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार।
26.
( इ, ई )
27. इन्द्र- सुरेश, अमरपति, वज्रधर, वज्री, शचीश, वासव, वृषा, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत, यासव।
28. इन्द्राणि- इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी।
29. ईश्वर- परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
30. इच्छा- अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृहा, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट।
31.
( उ, ऊ )
32. उपवन- बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन।
33. उक्ति- कथन, वचन, सूक्ति।
34. उग्र- प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट।
35. उचित- ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।
36. उच्छृंखल- उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी।
37. उजड्ड- अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश।
38. उजला- उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल।
39. उजाड- जंगल, बियावान, वन।
40. उजाला- प्रकाश, रोशनी, चाँदनी।
41. उत्कष- समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान।
42. उत्कृष्ट- उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।
43. उत्कोच- घूस, रिश्वत।
44. उत्पति- उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय।
45. उद्धार- मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई।
46. उपाय- युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न।
47. ऊधम- उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी।
48.
( ए )
49. ऐक्य- एकत्व, एका, एकता, मेल।
50. ऐश्वर्य- समृद्धि, विभूति।
51.
( ओ, औ, ऋ )
52. ओज- तेज, शक्ति, बल, वीर्य।
53. ओंठ- ओष्ठ, अधर, होठ।
54. औचक- अचानक, यकायक, सहसा।
55. औरत- स्त्री, जोरू, घरनी, घरवाली।
56. ऋषि- मुनि, साघु, यति, संन्यासी, तत्वज्ञ, तपस्वी।
57.
( क )
58. कमल- नलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर।
59. किरण- गभस्ति, रश्मि, अंशु, अर्चि, गो, कर, मयूख, मरीचि, ज्योति, प्रभा।
60. कामदेव- मदन, मनोज, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पक, पंचशर, मनसिज, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ।
61. कपड़ा- मयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु, कर, अम्बर, परिधान।
62. कुबेर- कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज।
63. किस्मत- होनी, विधि, नियति, भाग्य।
64. कच- बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह।
65. कबूतर- कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल।
66. कण्ठ- ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा।
67. कृपा- प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह।
68. किताब- पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक।
69. किनारा- तीर, कूल, कगार, तट।
70. किसान- कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता।
71. कृष्ण- राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन, कंसारि, रणछोड़, बंशीधर, गिरधारी।
72. कान- कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट।
73. कोयल- कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
74. क्रोध- रोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात।
75. कार्तिकेय- कुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द।
76. कुत्ता- श्वा, श्रवान, कुक्कुर। शुनक, सरमेव।
77. कल्पद्रुम- देवद्रुम, कल्पवृक्ष, पारिजात, मन्दार, हरिचन्दन।
78. काक- कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन।
79. कीर्ति- यश, प्रसिद्धि।
80.
( ख )
81. खाना- भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन।
82. खग- पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू।
83. खंभा- स्तूप, स्तम्भ, खंभ।
84. खल- दुर्जन, दुष्ट, घूर्त, कुटिल।
85. खून- रक्त, लहू, शोणित, रुधिर।
86.
( ग )
87. गणेश- विनायक, गजानन, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजवदन, विघ्रनाशक, भवानीनन्दन, विघ्रराज, मोदकप्रिय, मोददाता, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय, एकदन्त।
88. गंगा- देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी, सुरसरि, अमरतरंगिनी, विष्णुपदी, नदीश्वरी, त्रिपथगा।
89. गज- हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल ।
90. गाय- गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी।
91. गृह- घर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आगार, आयतन, आलय, आवास, निलय, मंदिर।
92. गर्मी- ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ।
93. गुरु- शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय।
94. गणेश- विनायक, गणपति, लंबोदर, गजानन्।
95. गंगा- भगीरथी, मंदाकिनी,सुरसरिता, देवनदी, जाहनवी।
96. गरुड़- खगेश, पत्रगारि, उरगारि, हरियान, वातनेय, खगपति, सुपर्ण, विषमुख।
97. गदहा- खर, गर्दभ, धूसर, रासभ, बेशर, चक्रीवान, वैशाखनन्दन।
98.
99.
( घ )
100. घट- घड़ा, कलश, कुम्भ, निप।
101. घर- आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन।
102. घृत- घी, अमृत, नवनीत।
103. घास- तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद।
104.
( च )
105. चन्द्र- चाँद, सुधांशु, सुधाधर, राकेश, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि, हिमांशु, इंदु, सुधाकर, विधु, शशि, चंद्रमा, तारापति।
106. चंद्रमा- चाँद, हिमांशु, इंदु, सुधांशु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, कलाधर, निशाकर, मृगांक, राकापति, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम, मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि।
107. चरण- पद, पग, पाँव, पैर, पाद।
108. चतुर- विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य।
109. चोर- तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुम्भिल, खनक, साहसिक।
110. चाँदनी- चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई।
111. चाँदी- रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास।
112. चन्द्रिका- चाँदनी, ज्योत्स्ना, कौमुदी।
113. चोटी- मूर्धा, शीश, सानु, शृंग।
114.
( छ )
115. छतरी- छत्र, छाता, छत्ता।
116. छली- छलिया, कपटी, धोखेबाज।
117. छवि- शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा।
118. छानबीन- जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण।
119. छैला- सजीला, बाँका, शौकीन।
120. छोर- नोक, कोर, किनारा, सिरा।
121.
( ज, झ )
122. जल- मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय।
123. जहर- गरल, कालकूट, माहुर, विष ।
124. जगत- संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन।
125. जीभ- रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान।
126. जंगल- विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप।
127. जेवर- गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल।
128. ज्योति- आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि।
129. जहाज- पोत, जलयान।
130. जानकी- सीता, वैदही, जनकसुता, जनकतनया, जनकात्मजा।
131. झरना- उत्स, स्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्त्रवण।
132. झण्डा- ध्वजा, पताका, केतु।
133. झूठ- असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत।
134.
( ट, ठ, ड, ढ )
135. टक्कर- मुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला।
136. टहलुआ- नौकर, सेवक, खिदमतगार।
137. टाँग- पाँव, पैर, टंक।
138. टीका- तिलक, चिह्न, दाग, धब्बा।
139. टोना- टोटका, जादू, यंत्रमंत्र, लटका।
140. ठंड- ठंड, शीत, सर्दी।
141. ठग- छली, धूर्त, धोखेबाज।
142. ठाँव- स्थान, जगह, ठिकाना।
143. ठिंगना- बौना, वामन, नाटा।
144. ठीक- उपयुक्त, उचित, मुनासिब।
145. ठेठ- निपट, निरा, बिल्कुल।
146. डंडा- सोंटा, छड़ी, लाठी।
147. डाली- भेंट, उपहार।
148. ढब- ढंग, रीति, तरीका, ढर्रा।
149. ढाँचा- पंजर, ठठरी।
150. ढील- शिथिलता, सुस्ती, अतत्परता।
151. ढूँढ- खोज, तलाश।
152. ढोर- चौपाया, मवेशी।
153.
(त )
154. तालाब- सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, ह्रद, पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग।
155. तोता- सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, रक्ततुण्ड, दाड़िमप्रिय।
156. तरुवर- वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप।
157. तलवार- असि, कृपाण, करवाल, खड्ग, शमशीर चन्द्रहास।
158. तरकस- तूण, तूणीर, त्रोण, निषंग, इषुधी।
159. तामरस- कमल, पंकज, सरसिज, नीरज, पुण्डरीक, इन्दीवर।
160. तिमिर- तम, अंधकार, अंधेरा, तमिस्त्रा।
161. तीर- शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक।
162.
( थ )
163. थोड़ा- अल्प, न्यून, जरा, कम।
164. थाती- जमापूँजी, धरोहर, अमानत।
165. थाक- ढेर, समूह।
166. थप्पड़- तमाचा, झापड़।
167. थंभ- खंभ, खंभा, स्तम्भ।
168.
( द )
169. दूध- दुग्ध, दोहज, पीयूष, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य।
170. दास- नौकर, चाकर, सेवक, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर।
171. दुःख- पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, संकट, क्लेश, यातना, यन्तणा, शोक, खेद, पीर,।
172. देवता- सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, अदितिनंदन, अमर्त्य, अस्वप्न, आदितेय, दैवत, लेख, अजर, विबुध।
173. द्रव्य- धन, वित्त, सम्पदा, विभूति, दौलत, सम्पत्ति।
174. दैत्य- असुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस।
175. दधि- दही, गोरस, मट्ठा, तक्र।
176. दरिद्र- निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन।
177. दिन- दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्न।
178. दीन- ग़रीब, दरिद्र, रंक, अकिंचन, निर्धन, कंगाल।
179. दीपक- दीप, दीया, प्रदीप।
180. दुष्ट- पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर।
181. दाँत- दशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर।
182. दर्पण- शीशा, आरसी, आईना, मुकुर।
183. दुर्गा- चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, सिंहवाहिनी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा।
184. दया- अनुकंपा, अनुग्रह, करुणा, कृपा, प्रसाद, संवेदना, सहानुभूति, सांत्वना।
185. देव-अमर, देवता, सुर, निर्जर, वृन्दारक, आदित्य।
186. देह- काया, तन, शरीर, वपु, गात।
187.
( ध )
188. धन- दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त।
189. धरती- धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा।
190. धनुष- चाप्, शरासन, कमान, कोदंड, पिनाक, सारंग, धनु।
191.
( न )
192. नदी- तनूजा, सरित, शौवालिनी, स्रोतस्विनी, आपगा, निम्रगा, कूलंकषा, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी।
193. नौका- नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, तरी, पतंग।
194. नाग- विषधर, भुजंग, अहि, उरग, काकोदर, फणीश, सारंग, व्याल, सर्प, साँप।
195. नर्क- यमलोक, यमपुर, नरक, यमालय।
196. नर- जन, मानव, मनुष्य, पुरुष, मर्त्य, मनुज।
197. निंदा- दोषारोपण, फटकार, बुराई, भर्त्सना।
198. नेत्र- चक्षु, लोचन, नयन, अक्षि, चख, आँख।
199. नया- नूतन, नव, नवीन, नव्य।
200.
201.
( प )
202. पति- भर्ता, वल्लभ, स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र।
203. पत्नी- भार्या, दारा, बेगम, कलत्र, प्राणप्रिया, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, जोरू, वामांगिनी।
204. पक्षी- खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, विहग, परिन्दा, शकुन्त, अण्डज, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर।
205. पर्वत- पहाड़, गिरि, अचल, भूमिधर, तुंग आद्रि, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर।
206. पण्डित- सुधी, विद्वान, कोविद, बुध, धीर, मनीषी, प्राज्ञ, विचक्षण।
207. पुत्र- बेटा, लड़का, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन।
208. पुत्री- बेटी, आत्मजा, तनूजा, दुहिता, नन्दिनी, लड़की, सुता, तनया।
209. पृथ्वी- धरा, धरती, भू, इला, उर्वी, धरित्री, धरणी, अवनि, मेदिनी, क्षिति, मही, वसुंधरा, वसुधा, जमीन, भूमि।
210. पुष्प- फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुहुप।
211. पानी- जल, नीर, सलिल, अंबु, अंभ, उदक, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग।
212. पार्वती- अपर्णा, अंबिका, आर्या, उमा, गौरी, गिरिजा, भवानी, रुद्राणी, शिवा।
213. परिवार- कुटुंब, कुनबा, खानदान, घराना।
214. परिवर्तन- बदलाव, हेरफेर, तबदीली, फेरबदल।
215. पत्थर- पाहन, पाषाण, प्रस्तर, उपल।
216. पथ- मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।
217. पिता- जनक, तात, पितृ, बाप।
218. प्रकाश- ज्योति, चमक, प्रभा, छवि, द्युति।
219. पेड़- तरु, द्रुम, वृक्ष, पादप, रुक्ष।
220. पैर- पाँव, पद, चरण, पाद, पग।
221. पवन- वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन।
222.
( फ )
223. फल- फलम, बीजकोश।
224. फूल- पुष्प, सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून।
225.
( ब )
226. बाण- सर, तीर, सायक, विशिख, आशुग, इषु, शिलीमुख, नाराच।
227. बिजली- घनप्रिया, इन्द्र्वज्र, चंचला, सौदामनी, चपला, बीजुरी, क्षणप्रभा, घनवल्ली, शया, ऐरावती, दामिनी, ताडित, विद्युत।
228. ब्रह्मा- विधि, विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, आत्मभू, लोकेश, पितामह, चतुरानन, विरंचि, अज, कर्तार, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ।
229. ब्राह्मण- द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, अग्रजन्मा, द्विजाति, भूसुर, महीसुर, वाडव, भूमिसुर, भूमिदेव।
230. बहुत- अनेक, अतीव, अति, बहुल, भूरि, बहु, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य।
231. बादल- मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर।
232. बालू- रेत, बालुका, सैकत।
233. बन्दर- वानर, कपि, कपीश, मर्कट, कीश, शाखामृग, हरि।
234. बगीचा- बाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया।
235. बाल- कच, केश, चिकुर, चूल।
236. बलदेव- बलराम, बलभद्र, हलायुध, राम, मूसली, रोहिणेय, संकर्षण।
237.
( भ )
238. भौंरा- अलि, मधुव्रत, शिलीमुख, मधुप, मधुकर, द्विरेप, षट्पद, भृंग, भ्रमर।
239. भोजन- खाना, भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार।
240. भय- भीति, डर, विभीषिका।
241. भाई- तात, अनुज, अग्रज, भ्राता, भ्रातृ।
242. भूषण- जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार।
243.
( म )
244. मछली- मीन, मत्स्य, झख, झष, जलजीवन, शफरी, मकर।
245. महादेव- शम्भु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्र्वर, शंकर, चन्द्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन।
246. मेघ- घन, जलधर, वारिद, बादल, नीरद, वारिधर, पयोद, अम्बुद, पयोधर।
247. मुनि- यती, अवधूत, संन्यासी, वैरागी, तापस, सन्त, भिक्षु, महात्मा, साधु, मुक्तपुरुष।
248. मित्र- सखा, सहचर, स्नेही, स्वजन, सुहृदय, साथी, दोस्त।
249. मोर- केक, कलापी, नीलकंठ, शिखावल, सारंग, ध्वजी, शिखी, मयूर, नर्तकप्रिय।
250. मनुष्य- आदमी, नर, मानव, मानुष, जन, मनुज।
251. मदिरा- शराब, हाला, आसव, मधु, मद्य, वारुणी, सुरा, मद।
252. मधु- शहद, रसा, शहद, कुसुमासव।
253. मृग- हिरण, सारंग, कृष्णसार।
254. माता- जननी, माँ, अंबा, जनयत्री, अम्मा।
255. मूर्ख- गँवार, अल्पमति, अज्ञानी, अपढ़, जड़।
256. मृत्यु- देहांत, मौत, अंत, स्वर्गवास, निधन, देहावसान, पंचत्व, इंतकाल, काशीवास, गंगालाभ, निर्वाण, मरण।
257. माँ- अंबा, अम्बिका, अम्मा, जननी, धात्री, प्रसू।
258. मुर्गा- तमचूक, अरुणशिखा, ताम्रचूड़, कुक्कुट।
259. मग- पन्थ, मार्ग, बाट, पथ, राह।
260. मूढ़- मूर्ख, अज्ञानी, निर्बुद्धि, जड़, गंवार।
261. मैना- सारी, सारिका, त्रिलोचना, मधुरालाषा, कलहप्रिया।
262. मूँगा- प्रवाल, रक्तांग, विद्रुम, रक्तमणि।
263. मोक्ष- मुक्ति, परधाम, निर्वाण, कैवल्य, सद्गति, निर्वाण, परमपद, अपवर्ग।
264.
( य )
265. यम- सूर्यपुत्र, जीवितेश, श्राद्धदेव, कृतांत, अन्तक, धर्मराज, दण्डधर, कीनाश, यमराज।
266. यमुना- कालिन्दी, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणिजा, अर्कजा, भानुजा।
267. युवति- युवती, सुन्दरी, श्यामा, किशोरी, तरुणी, नवयौवना।
268.
( र )
269. रात्रि- निशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी, रजनी, त्रियामा, क्षणदा, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी।
270. रात- रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी।
271. राजा- नृपति, भूपति, नरपति, नृप, महीप, राव, सम्राट, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति।
272. रवि- सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, सविता, भानु, दिनेश, अंशुमाली, सूर्य।
273. रमा- इन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया।
274. रामचन्द्र- अवधेश, सीतापति, राघव, रघुपति, रघुवर, रघुनाथ, रघुराज, रघुवीर, रावणारि, जानकीवल्लभ, कमलेन्द्र, कौशल्यानन्दन।
275. रावण- दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र।
276. राधिका- राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा।
277. रक्त- खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित।
278. राक्षस- दैत्य, असुर, निशाचर।
279.
280.
( ल )
281. लक्ष्मी- चंचला, कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, पद्ममा, सिन्धुसुता, कमलासना।
282. लड़का- बालक, शिशु, सुत, किशोर, कुमार।
283. लड़की- बालिका, कुमारी, सुता, किशोरी, बाला, कन्या।
284. लक्ष्मण- लखन, शेषावतार, सौमित्र, रामानुज, शेष।
285. लौह- अयस, लोहा, सार।
286. लता- बल्लरी, बल्ली, बेली।
287.
( व )
288. वृक्ष- तरू, अगम, पेड़, पादप, विटप, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम।
289. विवाह- शादी, गठबंधन, परिणय, व्याह, पाणिग्रहण।
290. वायु- हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत।
291. वसन- अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर।
292. विधवा- अनाथा, पतिहीना, राँड़।
293. विष- ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट।
294. विष्णु- नारायण, दामोदर, पीताम्बर, माधव, केशव, गोविन्द, चतुर्भज, उपेन्द्र, जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वम्भर, लक्ष्मीपति, मधुरिपु।
295. विश्व- जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया।
296. विद्युत- चपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित, बीजुरी, घनवल्ली, क्षणप्रभा, करका।
297. वारिश- वर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात।
298. वीर्य- जीवन, सार, तेज, शुक्र, बीज।
299. वज्र- कुलिस, पवि, अशनि, दभोलि।
300. विशाल- विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महा, महान।
301. वर्षा- पावस, बरसात, वर्षाकाल, चौमासा, वर्षाऋतु।
302. वसन्त- मधुमास, माधव, कुसुमाकर, ऋतुराज।
303. वन- कानन, विपिन, अरण्य, कांतार
304.
( श, ष)
305. शेर-हरि, मृगराज, व्याघ्र, मृगेन्द्र, केहरि, केशरी, वनराज, सिंह, शार्दूल, हरि, मृगराज।
306. शिव- भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर।
307. शरीर- देह, तनु, काया, कलेवर, वपु, गात्र, अंग, गात।
308. शत्रु- रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, प्रतिपक्षी, अरि, विपक्षी, अराति।
309. शिक्षक- गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय।
310. शेषनाग- अहि, नाग, भुजंग, व्याल, उरग, पन्नग, फणीश, सारंग।
311. शुभ्र- गौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, धवल, शुक्ल, अवदात।
312. शहद- पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द।
313. सरस्वती- गिरा, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी।
314. सेना- ऊनी, कटक, दल, चमू, अनीक, अनीकिनी।
315. साधु- सज्जन, भद्र, सभ्य, शिष्ट, कुलीन।
316. सलिल- अम्बु, जल नीर, तोय, सलिल, पानी, वारि।
317. सगर्भ- बंधु, भाई, सजात, सहोदर, भ्राता, सोदर।
318. सगर्भा- भगिनी, सजाता, सहोदर, बहिन, सोदरा।
319. षंड- हीजड़ा, नपुंसक, नामर्द।
320. षडानन- षटमुख, कार्तिकेय, षाण्मातुर।
321.
( स )
322. समुद्र- सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, नीरनिधि, अर्णव, पयोनिधि, अब्धि, वारीश, जलधाम, नीरधि, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि।
323. समूह- दल, झुंड, समुदाय, टोली, जत्था, मण्डली, वृंद, गण, पुंज, संघ, समुच्चय।
324. सरस्वती- गिरा, भाषा, भारती, शारदा, ब्राह्यी, वाक्, जातरूप, हाटक, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी।
325. सुमन- कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुष्प, फूल ।
326. सीता- वैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया, जनकनन्दिनी, रामप्रिया।
327. सर्प- साँप, अहि, भुजंग, ब्याल, फणी, पत्रग, नाग, विषधर, उरग, पवनासन।
328. सोना- स्वर्ण, कंचन, कनक, सुवर्ण, हाटक, हिरण्य, जातरूप, हेम, कुंदन।
329. सूर्य- रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, मरीची, दिनेश, भास्कर, दिनकर, दिवाकर, भानु, अर्क, तरणि, पतंग, आदित्य, सविता, हंस, अंशुमाली, मार्तण्ड।
330. संसार- जग, विश्व, जगत, लोक, दुनिया।
331. सिंह- केसरी, शेर, महावीर, व्याघ्र, पंचमुख, मृगेन्द्र, केहरी, केशी, ललित, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज।
332. सम- सर्व, समस्त, सम्पूर्ण, पूर्ण, समग्र, अखिल, निखिल।
333. समीप- सन्निकट, आसन्न, निकट, पास।
334. सभा- अधिवेशन, संगीति, परिषद, बैठक, महासभा।
335. सुन्दर- कलित, ललाम, मंजुल, रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, चित्ताकर्षक, रमणीक, कमनीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सुरम्य।
336. सन्ध्या- सायंकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि।
337. स्त्री- सुन्दरी, कान्ता, कलत्र, वनिता, नारी, महिला, अबला, ललना, औरत, कामिनी, रमणी।
338. सुगंधि- सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू।
339. स्वर्ग- सुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, द्यौ, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक।
340. स्वर्ण- सुवर्ण, कंचन, हेन, हारक, जातरूप, सोना, तामरस, हिरण्य।
341. सहेली- अलि, भटू, संगिनी, सहचारिणी, आली, सखी, सहचरी, सजनी, सैरन्ध्री।
342. संसार- लोक, जग, जहान, भूमण्डल, दुनियाँ, भव, जगत, विश्व।
343.
( ह )
344. हस्त- हाथ, कर, पाणि, बाहु, भुजा।
345. हिमालय- हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगपति, हिमपति, नगराज, हिमाद्रि, नगेश।
346. हिरण- सुरभी, कुरग, मृग, सारंग, हिरन।
347. होंठ- अक्षर, ओष्ठ, ओंठ।
348. हनुमान- पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति।
349. हिमांशु- हिमकर, निशाकर, क्षपानाथ, चन्द्रमा, चन्द्र, निशिपति।
350. हंस- कलकंठ, मराल, सिपपक्ष, मानसौक।
351. हृदय- छाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर।
352. हाथ- हस्त, कर, पाणि।
353. हाथी- नाग, हस्ती, राज, कुंजर, कूम्भा, मतंग, वारण, गज, द्विप, करी, मदकल।