खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा हेतु प्रारम्भिक परीक्षा हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम

खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा हेतु प्रारम्भिक परीक्षा हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम


खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर चयन हेतु प्रारम्भिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) का एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें प्रश्नों की संख्या-120, अंक-300 तथा अवधि-2 घण्टे की होगी।

पाठ्यक्रम

सामान्य अध्ययन

समय-दो घन्टे               प्रश्न-120                     पूर्णांक-300

1.  सामान्य विज्ञान

2.  भारत का इतिहास

3.  भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

4.  भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति

5.  भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार

6.  जनसंख्या, पारिस्थितिकी एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष्य में)

7.  विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन

8.  अधुनातन राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम

9.  सामान्य बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता

10. उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी।

11. प्रारम्भिक गणित हाईस्कूल स्तर तक-अंकगणित, बीजगणित व रेखागणित

परिशिष्ट-5

मुख्य (लिखित) परीक्षा हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम

मुख्य (लिखित) परीक्षा में दो अनिवार्य प्रश्नपत्र यथा सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिन्दी व निबन्ध 3-3 घण्टे एवं 200-200 अंकों के होंगे। इस प्रकार मुख्य (लिखित) परीक्षा कुल-400 अंकों की होगी। सामान्य अध्ययन (परम्परागत) के प्रश्नपत्र की रचना हेतु प्रश्न पत्रों के स्वरूप एवं अंकों का विभाजन निम्नवत् हैः- प्रश्नों की कुल संख्या-40 होगी। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। सभी प्रश्न खण्डों में विभाजित रहेंगे। खण्ड-अ के अन्तर्गत प्रश्न पत्र में 10 प्रश्न सामान्य उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 125) एवं प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का होगा। खण्ड ब के अन्तर्गत 10 प्रश्न लघु उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 50) एवं प्रत्येक प्रश्न 6 अंक का होगा। खण्ड-स के अन्तर्गत 20 प्रश्न अतिलघु उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 25) एवं प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।

सामान्य हिन्दी एवं निबन्ध के अन्तर्गत प्रथम खण्ड सामान्य हिन्दी 100 अंकों का तथा द्वितीय खण्ड हिन्दी निबन्ध 100 अंकों का होगा।

पाठ्यक्रम

सामान्य अध्ययन

समय-3 घन्टे                                          पूर्णांक-200

1.  भारत का इतिहास

2.  भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन और भारतीय संस्कृति

3.  भारत का भूगोल

4.  भारतीय राजनीति

5.  भारतीय कृषि

6.  वर्तमान राष्ट्रीय मामले और सामाजिक सुसंगति के विषय भारत और विश्व

7.  भारतीय अर्थशास्त्र

8.  अन्तर्राष्ट्रीय मामले और संस्थायें

9.  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार और अन्तरिक्ष के क्षेत्र में विकास

10. शिक्षा में अद्यतन विकास

11. उत्तर प्रदेश की संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी।

सामान्य हिन्दी एवं निबन्ध (परम्परागत)

प्रथम खण्ड                 सामान्य हिन्दी           निर्धारित अंक-100

1.  अपठित गद्यांश का संक्षेपण, उससे सम्बन्धित प्रश्न, रेखांकित अंशों की व्याख्या एवं उसका उपयुक्त शीर्षक।

2.  शासकीय एवं अर्द्धशासकीय पत्र, कार्यालय आदेश/ज्ञाप, अधिसूचना, प्रेस विज्ञप्ति और परिपत्र सम्बन्धी पत्रलेखन/आलेखन।

3.  वाक्यों का हिन्दी से अंग्रेजी एवं अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद।

4.  अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, तत्सम एवं तद्भव, क्षेत्रीय, विदेशी (शब्द भण्डार), वर्तनी, अर्थबोध, शब्द-रूप, संधि, समास, क्रियायें, हिन्दी वर्णमाला, विराम चिन्ह, शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, उ0प्र0 की मुख्य बोलियाँ तथा हिन्दी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ।

द्वितीय खण्ड                हिन्दी निबन्ध           निर्धारित अंक-100

इसके अन्तर्गत दो उपखण्ड होंगें। प्रत्येक उपखण्ड से एक-एक निबन्ध (कुल मिलाकर दो निबन्ध) लिखने होंगें। प्रत्येक निबन्ध की विस्तार सीमा 700 शब्द होगी। निबन्ध हेतु निम्नवत् क्षेत्र होंगेंः-

(अ) (i) साहित्य, संस्कृति     (ii) राष्ट्रीय विकास योजनायें/क्रियान्वयन

    (iii) राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय, सामयिक सामाजिक समस्यायें/निदान

(ब) (i) विज्ञान, पर्यावरण     (ii) प्राकृतिक आपदायें एवं उनके निवारण

    (iii) कृषि, उद्योग एवं व्यापार

सचिव