वैदिक सभ्यता एवं संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी प्रश्नोत्तरी व तथ्य

वैदिक सभ्यता एवं संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी प्रश्नोत्तरी व तथ्य

 

·         पूर्व-वैदिक या ऋग्‍वैदिक संस्‍कृति का काल कब से कब तक का माना जाता है – 1500 ई.पू. से 1000 ई.पू.
·         उत्‍तर-वैदिक संस्‍कृति का काल कब से कब तक का माना जाता है – 1000 ई.पू. से 600 ई.पू.
·         ‘आर्य’ शब्‍द का शाब्दिक अर्थ क्या है – श्रेष्‍ठ या कुलीन
·         किस फसल का ज्ञान वैदिक काल के लोगों को नहीं था – तम्‍बाकू
·         उत्‍तर-वैदिक काल के वेद विरोधी और ब्राम्‍हण विरोधी धार्मिक अध्‍यापकों को किस नाम से जाना जाता था – श्रमण
·         वैदिक गणित का महत्‍वपूर्ण अंग है – शुल्‍व सूत्र
·         किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की संस्‍कृति के बारे में सूचना दी गई है – ऋग्‍वेद
·         वेदों की संख्‍या कितनी है – चार
·         भारत के राजचिन्‍ह में प्रयुक्‍त होने वाले शब्‍द ‘सत्‍यमेव जयते’ किस उपनिषद् से लिए गए हैं – मुण्‍डक उपनिषद्
·         ऋग्‍वैदिक आर्यों का मुख्‍य व्‍यवसाय क्‍या था – पशुपालन
·         भारतीय संगीत का आदि ग्रन्‍थ कहा जाता है – सामवेद
·         प्रथम विधि निर्माता कौन है – मनु
·         कृष्‍ण भक्ति का प्रथम और प्रधान ग्रन्‍थ है – श्रीमद् भागवतगीता
·         ऋग्‍वेद में संपत्ति का प्रमुख रूप क्‍या है – गोधन
·         ऋग्‍वेद के किस मंडल में शूद्र का उल्‍लेख पहली बार मिलता है – 10वें में
·         पुराणों की संख्‍या कितनी है – 18
·         वैदिक धर्म का मुख्‍य लक्षण किस की उपासना से था – प्रकृति
·         किस देवता के लिए ऋग्‍वेद में ‘पुरंदर’ शब्‍द का प्रयोग हुआ है – इन्‍द्र
·         ‘शुल्‍व सूत्र’ किस विषय से सम्‍बन्धित पुस्‍तक है – ज्‍यामिति से
·         ‘असतो मा सदगमय’ कहाँ से लिया गया है – ऋग्‍वेद से
·         आर्य भारत में बाहर से आए और सर्वप्रथम बसे थे – पंजाब में
·         ऋग्‍वेद का कौन-सा मंडल पूर्णत: सोम को समर्पित है – नौवाँ मंडल
·         प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध ‘दाशराज युद्ध’ किस नदी के तट पर लड़ा गया – परूष्‍णी
·         धर्मशास्‍त्रों में भू-राजस्‍व की दर क्‍या है – 1/6
·         800 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व का काल किस युग से जुड़ा है – ब्राम्‍हण युग
·         आरम्भिक वैदिक साहित्‍य में सर्वाधिक वर्णित नदी है – सिन्‍धु
·         उपनिषद् काल के राजा अश्‍वपति कहाँ के शासक थे – केकय के
·         अध्‍यात्‍म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद् में प्राप्‍त होता है – कठोपनिषद में
·         वैदिक नदी कुभा (काबुल) का स्‍थान कहाँ निर्धारित होना चाहिए – अफगानिस्‍तान में
·         कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली है – सांख्‍य दर्शन
·         भारत के किस स्‍थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन कें प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं – अतरंजीखेड़ा
·         किस काल में अछूत की अवधारणा स्‍पष्‍ट रूप से उदित हुई – धर्मशास्‍त्र के काल में
·         गायत्री मंत्र (देवी सावित्री को सम्‍बोधित) किस पुस्‍तक में मिलता है – ऋग्‍वेद
·         न्‍यायदर्शन को प्रचारित किया था – गौतम ने
·         प्राचीन भारत में ‘निष्‍क’ से जाने जाते थे – स्‍वर्ण आभूषण
·         योग दर्शन के प्रतिपादक है – पतंजलि
·         उपनिषद् पुस्‍तकें है – दर्शन पर
·         पूर्व-वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखत: था – प्रकृति-पूजा और यज्ञ
·         ‘चरक संहिता’ नामक पुस्‍तक किस विषय से सम्‍बन्धित है – चिकित्‍सा
·         यज्ञ सम्‍बन्‍धी विधि-विधानों का पता चलता है – यजुर्वेद से
·         वैदिक युगीन ‘सभा’ क्‍या थी – मंत्रिपरिषद् थी
·         वैदिक युग में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली थी – गणतंत्र
·         सबसे प्राचीन वेद कौन-सा है – ऋग्‍वेद
·         कौन भारतीय दर्शन की आरम्भिक विचारधारा है – सांख्‍य
·         सांख्‍य, योग, न्‍याय, वैशेषिक, मीमांसा एवं वेदांत – इन छ: भिन्‍न भारतीय दर्शनों की स्‍पष्‍ट रूप से अभिव्‍यक्ति हुई – वैदिक युग में
·         वह दस्‍तकारी कौन-सी है जो आर्यों द्वारा व्‍यवहार में नहीं लाई गई थी – लुहार (लुहारगीरी)
·         प्राचीनतम व्‍याकरण ‘अष्‍टाध्‍यायी’ के रचनाकार हैं – पाणिनि
·         कौन-सी स्‍मृति प्राचीनतम है – मनुस्‍मृति
·         ‘आदि काव्‍य’ की संज्ञा किसे दी जाती है – रामायण
·         प्राचीनतम पुराण है – मत्‍स्‍य पुराण
·         ऋग्‍वेद में सबसे पवित्र नदी किसे माना गया है – सरस्‍वती
·         वैदिक समाज की आधारभूत इकाई थी – काल/कुटुम्‍ब
·         ऋग्‍वैदिक युग की प्राचीनतम संस्‍था कौन-सी थी – विदथ
·         ब्राम्‍हण ग्रंथो में सर्वाधिक प्राचीन कौन है – शतपथ ब्राम्‍हण
·         ‘गोत्र’ व्‍यवस्‍था प्रचलन में कब आई – उत्‍तर-वैदिक काल
·         ‘मनुस्‍मृति’ मुख्‍यतया सम्‍बन्धित है – समाज व्‍यवस्‍था से
·         गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी – विश्‍वामित्र ने
·         ‘अवेस्‍ता’ और ‘ऋग्‍वेद’ में समानता है। ‘अवेस्‍ता’ किस क्षेत्र से सम्‍बन्धित है – ईरान से
·         ऋग्‍वेद में कितनी ऋचाएँ हैं – 1028
·         किसका संकलन ऋग्‍वेद पर आधारित है – सामवेद
·         किस वेद में जादुई माया और वशीकरण (magical charms and spells) का वर्णन है – अथर्ववेद
·         ‘आर्य’ शब्‍द इंगित करता है – नृजाति समूह को
·         प्राचीनतम विवाह संस्‍कार का वर्णन करने वाला ‘विवाह सूक्‍त’ किसमें पाया जाता है – ऋग्‍वेद में
·         ऋग्‍वेद में ‘अघन्‍य’ (वध योग्‍य नहीं) शब्‍द का प्रयोग किसके लिए किया गया था – गाय
·         ऋग्‍वेद में किन नदियों का उल्‍लेख अफगानिस्‍तान के साथ आर्यों के सम्‍बन्‍ध का सूचक है – कुभा, क्रमु
·         आर्यों के आर्कटिक होम सिद्धान्‍त का पक्ष किसने लिया था – बी.जी.तिलक
·         ‘अथर्व’ का अर्थ है – पवित्र जादू
·         कौन-सा वेद अंशत: गद्य रूप में भी रचित है – यजुर्वेद
·         उत्‍तर-वैदिककाल में किस देवता को सर्वोच्‍च स्‍थान प्राप्‍त था – प्रजापति
·         संस्‍कारों की कुल संख्‍या कितनी है – 16
·         कर्म का सिद्धान्‍त सम्‍बन्धित है – मीमांसा से